ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

इंदौर भारत जोड़ो यात्रा का आज राऊ विधानसभा में आगमन हुआ

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज रविवार यानी 27 नवंबर को पांचवां दिन है। यात्रा सुबह 6 बजे महू से रवाना हुई। दो घंटे बाद राहुल ने राऊ में मामाजी के ढाबे पर रुककर टी ब्रेक लिया। यात्रा यहां करीब आधे घंटे रुकी रही। सुबह करीब 9.45 बजे यात्रा राऊ-इंदौर के बीच अपने पहले पड़ाव पर पहुंची। अब यहां कुछ घंटे आराम के बाद यात्रा दोपहर 3.30 बजे फिर शुरू होगी और राजबाड़ा तक जाएगी। राऊ पहुंचने पर राहुल ने बुलेट भी चलाई। इस दौरान विधायक जीतू पटवारी उनके पीछे दौड़ते नजर आए। यहां से यात्रा इंदौर जाएगी, वहां राजेंद्र नगर पुलिस थाने के सामने से होते हुए चाणक्य पुरी चौराहा, केसरबाग ब्रिज, चोइथराम मंडी चौराहा, माणिकबाग रोड, कलेक्टर चौराहा, हरसिद्धि मंदिर के पास से गांधी भवन होते हुए यात्रा राजबाड़ा पहुंचेगी। नुक्कड़ सभा के बाद यात्रा चिमनबाग मैदान पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम होगा। भारत जोड़ो यात्रा अपडेट्स राऊ जाते वक्त रास्ते में अलीराजपुर से आई आदिवासियों की नृत्य टोली भी यात्रा में शामिल हुई। टोली में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष आदिवासी गीतों पर नृत्य करते हुए यात्रा में चल रहे थे। भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रही आयुषी मुकाती ने राहुल गांधी को अच्छा लीडर बताया। आयुषी की हाइट केवल 4 फीट है। इसके बावजूद वह राहुल से मिलने की उम्मीद लेकर यात्रा में पहुंची थी, लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण ऐसा हो न सका। चर्चा के दौरान आयुषी ने बताया कि वह इंदौर जिले की पूरी यात्रा कवर करेंगी। महू से निकली भारत जोड़ो यात्रा सुबह करीब सवा सात बजे पिगडंबर ग्राम पहुंची। यहां राहुल ने दिव्यांग मनोहर को देखकर उन्हें अपने पास बुलाया। वे करीब 5 मिनट तक मनोहर की व्हीलचेयर खींचते हुए उनके साथ चले। इस दौरान उन्होंने मनोहर से चर्चा भी की। मनोहर ने बताया कि मैंने राहुल गांधी को बोला कि अब देश बदलना चाहिए। भारत जोड़ो यात्रा और राहुल के स्वागत के लिए स्कूली बच्चों का बैंड सुबह 5.30 बजे से दशहरा मैदान के बाहर खड़ा रहा। यात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे ईदगाह किशनगंज नाके से हुई। दशहरा मैदान से किशनगंज नाके तक राहुल गांधी अपनी गाड़ी से पहुंचे। महू में रविवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता किशनगंज नाके पर सुबह 4 बजे से ही पहुंच गए थे। वहीं पुलिस की चार रस्सा पार्टियों ने भी यात्रा में अलग-अलग तरीके से अपनी व्यवस्था संभाले रखी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button