ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

घर में बुजुर्ग बीमार महिला सोई थी, बाकी परिवार गया था बाहर, घटना सीसीटीवी में कैद

जालंधर: घर में घुसा चोरजालंधर शहर में चोरों लुटेरों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात जालंधर में एक घर से चोर लैपटॉप के साथ पड़े कैश बैग को चोरी करके ले गए। चोर घर में बड़ी चोरी करते लेकिन घर पर एक बुजुर्ग बीमार महिला सोई हुई थी। जिसे देखकर चोरों को हाथ जो सामान लगा वह लेकर फरार हो गए। घर मालिक साहिल ने बताया कि वह किसी कंपनी में काम करते हैं। वहां पर उनका कैश कलेक्शन का काम है। बैग में शाम के वक्त चालीस हजार कैश इकट्ठा किया था जिसे चोर चुरा कर भाग गए हैं।टेबल से मोबाइल उठाता चोरराड और तेजधार हथियार लेकर आए थे चोरचोर घर में चोरी करने के लिए हाथ में लोहे की राड और तेजधार हथियार लेकर आए थे। तोरपों ने पहले घर के मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोड़ा उसके बाद वह घर में घुसे। घर मालिक साहिल ने कहा कि इतना शुक्र है कि उन्होंने घर में सोई हुई बीमार महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। हालांकि वह उन तक पहुंचे थे। लेकिन वहां से दबे पांव लैपटॉप का बैग और कैश बैग उठाकर भाग गए।लैपटॉप और कैश बैग उठाकर ले जाता चोरघर आए तो देखा ताला खुला थासाहिल ने कहा कि उनके मोहल्ले में किसी के घर बाबा जी चौकी थी। वह और उनकी माता वहां पर गए हुए थे। जबकि घर पर अस्पताल से छुट्टी के बाद आई बीमार मौसी सो रही थीं। जब वह धार्मिक आयोजन से वापस लौटे तो देखा कि घर का ताला खुला पड़ा था। उन्होंने सोचा कि शायद उन्हें ही ताला लगाने की याद नहीं रही होगी। जब घर के अंदर जाकर देखा तो उनका लैपटॉप गायब, कैश बैग भी नहीं था। इसके बाद उन्हें चिंता हुई तो वह भाग कर तुंरत मौसी के रूम में गए। लेकिन उनकी मौसी सुरक्षित और सो रही थीं। इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि दो तो तेजधार हथियारों के साथ घर में घुसे थे।साहिल चोरी के बारे में बताता हुआकिसी ने नहीं उठाया फोनसाहिल ने कहा कि सीसीटीवी देखने के बाद तुरंत उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। वहां से उन्हें उनके इलाके के थाने का नंबर दिया गया। लेकिन वह सारी रात फोन करते रहे किसी ने आपके से फोन ही नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि यदि अराजक तत्व जो कि तेजधार हथियारों से लैस थे उन पर हमला ही कर देते तो वह क्या करते। उन्होंने कहा कि शहर की सुरक्षा राम भरोसे ही है।

Related Articles

Back to top button