ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

केरोल सिंगिंग ​​​​​​​और डांस कॉम्पिटिशन का होगा आयोजन, 18 दिसंबर को महारैली

रायपुर: राजधानी रायपुर में क्रिसमस की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। बड़े दिन के पर्व की शुरुआत रविवार से हो रही है। 27 नवंबर को आगमन का पहला रविवार मनाया जायेगा। इसके साथ ही समूचे विश्व में क्रिसमस की शुरुआत हो जायेगी। 27 नवंबर को सेंट जोसफ कैथेड्रल में केरोल सिंगिंग व डांस कॉम्पिटिशन होगा। इसके बाद यह प्रतियोगिताएं चर्च, डीनरी, डायसिस से लेकर नेशनल स्तर तक होंगी।18 दिसंबर को क्रिसमस महारैली निकालने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में मसीही समाज की बैठक हुई। बैठक में इस साल रैली के थीम, रूट, परिवहन प्रबंधन, रायपुर के बाहर से आने वाले मसीही जनों के प्रबंधन, झांकियों आदि को लेकर विचार -विमर्श किया गया। रैली में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। रैली के संयोजक जॉन राजेश पॉल हैं।छत्तीसगढ़ डायसिस के उपाध्यक्ष पादरी अजय मार्टिन सेंट पॉल्स केथैड्रल ने बैठक की अध्यक्षता की। पादरी शिमोन पतरस कैपिटल पास्टर्स फैलोशिप, पादरी डॉ. पी. अनिल कुमार रायपुर क्रिश्चियन चर्च, पी. निकोलस सचिव सेंट जोसफ कैथेड्रल बैरनबाजार, एलेक्स पी. मैथ्यू सचिव सेंट मेरीस ऑर्थोडॉक्स चर्च रायपुर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button