ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

सांसद बोले- संवैधानिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों का करें पालन, जिससे देश की प्रगति हो

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता।प्रतापगढ़ में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से संविधान दिवस पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सांसद संगम लाल गुप्ता ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के कारण ही आजादी के वीरों को हम याद कर रहे हैं। संविधान में अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी उल्लेख है। जिसे हमें समझना चाहिए। साथ ही खुद में ऐसे बदलाव लाने होंगे। जिससे देश प्रगति की राह पर अग्रसर हो सके।छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कियाबीएसएस एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा संविधान दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली में प्रतिभागी वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के उपरांत हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सांसद और अन्य।युवाओं के लिए प्रेरणादायी है​​​​​​​ चित्र प्रदर्शनी​​​​​​​विद्यालय के निदेशक विनोद सिंह ने कहा कि चित्र प्रदर्शनी में संविधान निर्माण की प्रक्रिया व उसके महत्व को रेखांकित किया गया है। जो युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। जय प्रकाश मिश्र एडवोकेट जूनियर बार एसोसिएशन ने संविधान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रदर्शनी की सराहना की।ये लोग रहे मौजूदकार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. मनोज पाण्डेय, नेहरू युवा केन्द्र के उप निदेशक समर बहादुर, पूर्व सूचना अधिकारी आरबी सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सीमा मिश्रा समाजसेविका, सूचना विभाग के नसीम और कॉलेज की अध्यापक नीलम शर्मा, धर्मराज मौर्य, विजय सिंह, संजय सिंह, सत्येन्द्र मिश्र, शाश्वत सिंह, ऊषा जायसवाल, नीरज विश्वकर्मा, शिवानी कांत वर्मा, संजू सिंह, रश्मि सिंह, सुप्रिया पाण्डेय, आदर्श सिंह, अमन मिश्र, प्राची पाण्डेय, प्रीतम, अंजू राय सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button