ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

चचेरे भाई के साथ उसकी पत्नी को लेने भादसों जा रहा था, दूसरा घायल

करनाल: हरियाणा के करनाल में इंद्री-कुरुक्षेत्र रोड स्थित बिड़माजरी के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों बाइक पर सवार थे और अचानक एक नील गाय के सामने आने के कारण रोड पर जा गिरे। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।चचेरे भाई के साथ बाइक पर जा रहा था विजयजानकारी के अनुसार लाडवा स्थित गीता कॉलोनी निवासी विजय अपने चचेरे भाई मदन के साथ बाइक पर सवार होकर इंद्री के गांव भादसों जा रहे थे। भादसों में मदन की ससुराल है। मदन की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। उसी को लेने के लिए विजय और मदन भादसों जा रहे थे। जैसे ही वह इंद्री-कुरुक्षेत्र रोड स्थित बिड़माजरी के पास पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक के सामने एक नील गाय आ गई। हादसे में विजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मदन घायल हो गया।शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले करती पुलिस।2019 में हुई थी विजय की शादीपरिजनों ने बताया कि मृतक विजय की शादी वर्ष 2019 फरवरी माह में हुई थी। फिलहाल विजय के पास कोई बच्चा नहीं था। शुक्रवार देर रात को विजय अपने चचेरे भाई के साथ बाइक पर जा रहा था। इस दौरान सड़क हादसा हो गया और विजय की मौत हो गई।परिवार में छाया मातमपुलिस ने विजय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं विजय की मौत से परिवार व रिश्तेदारों में मातम छा गया है।

Related Articles

Back to top button