ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

फतेहाबाद में लेबर शैड के पास बम की अफवाह से मचा हड़कंप

हरियाणा के फतेहाबाद की लेबर शैड के पास शनिवार सुबह बम होने की अफवाह से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और बम स्क्वायड को भी बुलाया गया। छानबीन के बाद माजरा कुछ और ही निकला। दरअसल यहां पर सर्जरी में उपयोग होने वाला कांच का बना एक उपकरण पड़ा मिला था, जिसे बम समझकर अफवाह फैला दी गई। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार आज सुबह लेबर शैड पर जब मजदूरों का आना जाना हुआ तो वहां पर कांच का एक बड़ा उपकरण देखकर उसे बम समझ लिया गया। अफवाह फैली तो लोगों में हड़कंप मचा। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल की तो पाया गया कि यह उपकरण डॉक्टरी में सर्जरी के लिए प्रयोग किया जाता है। लोगों ने इसे शायद पहली बार देखा था, जिस कारण अफवाह फैल गई। हालांकि यह उपकरण किसका था और कौन इसे यहां छोड़ गया इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है

Related Articles

Back to top button