ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

कशिश पर फूंटा उर्फी का गुस्सा, पहले की तारीफ फिर बताया ठरकी

उर्फी जावेद इन दिनों एमटीवी के पॉपुलर शो स्पिलिट्सविला 14 में अपना जलवा बिखेर रही हैं। अब अभिनेत्री अपने फैशन की वजह से कम बल्कि शो की वजह से ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में उर्फी जावदे शो के एक कंटेस्टेंट कशिश ठाकुर पर अपना गुस्सा निकालते नजर आ रही हैं।उर्फी और कशिश का यह वीडियो देख उनके फैंस हैरान हैं। क्योंकि अभी तक यह दिखाया गया था कि उर्फी और कशिश के बीच सब कुछ सही है। इतना ही नहीं, दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे थे। लेकिन, दोनों के बीच कुछ होता उससे पहले ही लड़ाई हो गई। सामने आए प्रोमो में दिखाया गया है कि दोनों के बीच किसी बात पर बहस होने लगती है।

दरअसल, सामने आए वीडियो में दिखाया गया है कि उर्फी जावेद को कशिश का बिहेवियर पसंद नहीं आता। उन्हें लगता है कि उनके साथ होने के बावजूद कशिश दूसरी कंटेस्टेंट के फूलों को क्यों स्वीकार कर रहे हैं। कशिश का ऐसा व्यवहार देख उर्फी परेशान हो जाती हैं और उन्हें ठरकी कह देती हैं।उर्फी पहले कशिश की तारीफ करती हैं और फिर उन्हें ठरकी कह देती हैं। उर्फी का यह मजाक कशिश को पसंद नहीं आता है और वो भड़क जाते हैं। कशिश, उर्फी से कहते हैं, ‘शब्दों का संभालकर इस्तेमाल करें’। उर्फी बात को संभालते हुए कहती हैं, ‘शांत हो जाओ, मैं मजाक कर रही थी। तुम मुझसे लड़ क्यों रहे हो। चिल्लाओं मत मुझपर।’ जिसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगती है।

Related Articles

Back to top button