ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

1 तस्कर गिरफ्तार, आगामी निकाय चुनावों में बांटने के लिए हरियाणा से लाई गई थी

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अब ऐसे में मतदाताओं को लुभाने के लिए उम्मीदवारों के द्वारा शराब भी बांटी जाती है। सस्ती शराब के चक्कर मे हरियाणा से इसकी तस्करी भी शुरू हो गई है।ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 थाना पुलिस ने एक शिफ्ट गाड़ी से हरियाणा मार्क शराब बरामद की है। यह शराब निकाय चुनावों में बांटने के लिए लाई जा रही थी लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही इसे पकड़ लिया। एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।दूसरे राज्यों में भी किया करता था तस्करीग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कुछ शराब तस्कर हरियाणा से शराब लाकर तस्करी करने वाले हैं। इसको लेकर पुलिस ने परी चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। उसी दौरान पुलिस को एक शिफ्ट गाड़ी आती हुई दिखाई दी।पुलिस द्वारा जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से 15 पेटी हरियाणा मार्क अवैध शराब बरामद हुई। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दनकौर थाना क्षेत्र के रहने वाले अर्जुन को गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में बताया कि वह अपने दोस्त गौरव के साथ मिलकर हरियाणा से सस्ते दामों में शराब खरीद कर गाजियाबाद नोएडा, आगरा और बिहार राज्यों में तस्करी किया करता है।दूसरे तस्कर की तलाश कर रही है पुलिसउसने पूछताछ में यह भी बताया कि यह शराब आगामी चुनावों को लेकर लाई गई है। नगर निकाय चुनावों में इस शराब को बांटने के लिए लाया गया था। उसका साथी गौरव फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।बीटा 2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि एक गाड़ी से अवैध शराब बरामद की गई है। करीब 15 पेटी शराब बरामद हुई है। साथ ही एक शातिर शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। यह शराब आगामी नगर निकाय चुनावों में बांटने के लिए तस्करी करके लाई गई थी। फरार हुए दूसरे तस्कर की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button