ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

शिकायत के ढाई साल बाद आरोपी गिरफ्तार,चालान के बदले वसूले थे 4 हजार नगदी और मोबाइल

भिलाई: पुलिस की गिरफ्त में आरोपीदुर्ज जिले के कुम्हारी वार्ड 10 में रहने वाले प्रेम सिंह उर्फ रामबेला को नकली ट्रैफिक पुलिस बनना काफी महंगा पड़ा। पुलिस ने उसे ढाई साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रामबेला ने एक युवक की बाइक को किनारे खड़ा कराया। उसने फर्जी ट्रैफिक पुलिस का सिपाही बनकर उसका चालान काटा और फिर बाद में उससे रुपए व मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस को उसकी कई सालों से तलाश थी।कुम्हारी थाना प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया कि नेहरू नगर पश्चिम सुपेला निवासी अंकित चक्रवर्ती ने 2019 में रामबेला के खिलाफ कुम्हारी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि कुम्हारी टोल नाका ढाबा के पास उसकी बाइक खड़ी थी। वह बाइक के पास जैसे ही पहुंचा वहां एक आदमी आया। उसने खुद को ट्रैफिक पुलिस बताया। इसके बाद उसने उसकी गाड़ी का 8 हजार रुपए का चालान काट दिया। साथ ही साथ वह युवक को तत्काल चलान चुकाने का दबाव बनाने लगा। उसने उसे धमकी कि यदि रकम नहीं चुकाओगे तो वो उसे बड़े मामले में फंसा देगा। इसके बाद उसने युवक से दबाव बनाते हुए 4 हजार रुपए गूगल पे करवाया और शेष 4 हजार रुपए के लिए उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया था।खाते का डिटेल्स निकालकर आरोपी तक पहुंची पुलिसपुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके खाते का डिटेल खंगालना शुरू किया। जिसमें पता चला कि वह शंकर नगर वार्ड 10 कुम्हारी का रहने वाला और उसका नाम प्रेम सिंह उर्फ रामबेला है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को जामुल पालिका क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button