ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

दूसरा वनडे खेलने हैमिल्टन पहुंची टीम इंडिया

ऑकलैंड वनडे में मात खाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज सुबह हैमिल्टन पहुंच गई। पहले वनडे में हार के बावजूद भारतीय टीम में उत्साह का माहौल है। टीम ने एक लग्जरी बस के जरिए ऑकलैंड से हैमिल्टन के बीच 123 किलोमीटर की दूरी तय की। भारतीय टीम के लिए आज कोई अभ्यास सत्र निर्धारित नहीं है। दूसरा वनडे रविवार को खेला जाएगा और भारत जीत के साथ सीरीज में बराबरी करने को देखेगा।

शिखर धवन एंड कंपनी इस रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेगी। रविवार को जीत के साथ सीरीज में बराबरी करने को न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी। रिषभ पंत की फार्म भारत के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। फिलहाल भारत की ओपनिंग जोड़ी और श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन फॉर्म में हैं। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने दिखाया कि वह भी तेज बैटिंग कर सकते हैं।

ऑकलैंड में खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से मात दी। अब हैमिल्टन में शिखर धवन एंड कंपनी के लिए यह करो या मरो की लड़ाई है। अगर भारत इस मुकाबले को जीतता है तो वह सीरीज में वापसी कर लेगा और 1-1 की बराबरी हो जाएगी।

हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में रविवार को दूसरा एकदिवसीय मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया का इस मैदान पर खेले गए वनडे मैच में रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। हैमिल्टन में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड सबसे खराब रहा है। भारत ने यहां 7 वनडे मैच खेलें हैं। इनमें से सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली है। 2009 में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में भारत यहां जीता था।

Related Articles

Back to top button