ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

इंग्लैंड-USA का मैच देखने पहुंचे पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम

दुनिया के महान खिलाड़ियों में शुमार और ‘फ्री किक’ के बादशाह माने जाने वाले इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम शुक्रवार को इंग्लैंड और यूएसए के बीच ग्रुप-बी का मैच देखने अल बायत स्टेडियम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सेल्फी भी ली और स्टेडियम का नजारा पेश किया। बेकहम ने साथ ही इंग्लैंड और यूएसए के बीच फुटबॉल के असली नाम को लेकर चल रही जंग पर अमेरिका का मजाक भी उड़ाया।

बेकहम ने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा- इसे फुटबॉल कहा जाता है यूएस सॉकर। अल बायत स्टेडियम में शानदार माहौल। यूएसए और इंग्लैंड के फैन्स ने वातावरण मनोरंजक बनाया है। बेकहम इंग्लैंड का समर्थन करने स्टेडियम पहुंचे थे। उनके इस पोस्ट पर फेसबुक ने भी रिएक्ट किया और लिखा- आपने सुना इस महान खिलाड़ी ने क्या कहा।

दरअसल, कई सालों से इंग्लैंड और यूएसए के बीच इस बात को लेकर विवाद चलता आ रहा है कि इस गेम को फुटबॉल कहा जाता है या सॉकर। यूएसए में अमेरिकन फुटबॉल अलग खेल है और फुटबॉल को सॉकर के नाम से जाना जाता है। वहीं, यूरोप में इस खेल को फुटबॉल कहा जाता है और वह इसे ‘सॉकर’ कहे जाने के खिलाफ हैं। इसी को लेकर कई बार यूरोप के देशों और यूएसए में विवाद हो चुका है और अब भी इसे लेकर दोनों आमने-सामने हैं।

इंग्लैंड-यूएसए मैच में क्या हुआ?

इंग्लैंड और यूएसए का मैच गोल रहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दोनों टीमें फुल टाइम तक कोई गोल नहीं कर सकीं। इंग्लैंड की टीम ग्रुप-बी में दो मैचों में एक जीत और एक ड्रॉ के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसके चार अंक हैं। वहीं, ईरान तीन अंकों के साथ दूसरे, यूएसए दो अंकों के साथ तीसरे और वेल्स एक अंक के साथ चौथे स्थान पर है। इंग्लैंड का अगला मैच 29 नवंबर को वेल्स के खिलाफ है।

Related Articles

Back to top button