ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

लखनऊ में रिश्तेदार की शादी में होने आई थी शामिल, संदिग्ध युवकों की तलाश

लखनऊ: बंथरा पुलिस संदिग्ध आरोपियों की तलाश कर रही है। लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दो युवकों ने एक मासूम बच्ची को अगवा कर रेप किया। उसके बाद मासूम को छोड़कर भाग गए। बच्ची से रेप की जानकारी होते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी और शादी समारोह में हो रही फोटोग्राफी और वीडियो फुटेज से आरोपी के विषय में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि रेप हुआ है। दोनों के पकड़ने जाने पर स्थित स्पष्ट होगी दूसरे युवक की भूमिका क्या थी।शादी समारोह में शामिल दो युवकों पर शक, तीन टीम कर रही जांच पड़तालबंथरा पुलिस के मुताबिक गुरुवार को बंथरा कस्बा निवासी रिश्तेदार के घर एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने आया था। जहां गुरुवार रात दो युवकों ने बच्ची को बातों में फंसाकर गेस्ट हाउस के पीछे ले जाकर गलत काम किया।बच्ची के साथ रेप की जानकारी पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की तीन टीम संदिग्ध युवकों की तलाश कर रही है। शादी में आए कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ भी की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।शादी समारोह में शामिल लोगों की बनाई जा रही लिस्टपुलिस शादी समारोह में आने वालों की लिस्ट बना रही है। जिससे पता चल सके कि घटना में शामिल युवक पहचान वाला था या कोई बाहरी। साथ ही शादी समारोह में हुए फोटो शूट से उनकी पहचान भी कराई जा रही है।दूर के रिश्तेदार हैं रेपिस्ट, परिजनों ने कुछ भी बोलने से किया इंकारघटना के बाद से मासूम के परिजन सदमे में है। परिजन कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक रेपिस्ट बच्ची का करीबी रिश्तेदार है। इससे घर में पारिवारिक तनाव की स्थित बनी है।कुछ लोगों का कहना है कि रेप करने वाला संदिग्ध का दोस्त है। फिलहाल पुलिस आरोपी के विषय में जानकारी जुटा रही है। वहीं बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button