ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

माता-पिता का इकलौता चिराग बुझा; पत्नी और 2 बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल

बठिंडा: मृतक गुरविंदर का फाइल फोटो और उसके शव के पास बैठे परिजन।पंजाब के बठिंडा के ऐतिहासिक शहर तलवंडी साबो में शुक्रवार को नशे के ओवरडोज से युवक गुरविंदर सिंह की मौत हो गई है। परिवार का यह इकलौता बेटा था और काफी समय से नशे का आदी था। परिवार ने उसकी लत छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। मृतक गुरविंदर सिंह अपने पीछे दो बेटियां और पत्नी छोड़ गया है। परिजनों का आरोप है कि तलवंडी साबो में खुलेआम नशा बेचा जा रहा है। प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।गुरविंदर सिंह के पास से काफी संख्या में सुइयां और सिरिंज भी मिली हैं। उसकी मौत की सूचना जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की। बाद में परिजनों ने कोई भी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने कई जगह गुरविंदर का इलाज कराने की कोशिश की, लेकिन जब शहर में खुलेआम नशे की बिक्री हो रही है तो उन्हें इस नशे की समस्या से कैसे निजात मिल सकती है।शहरवासियों का कहना है कि शहर में खुलेआम नशा बेचा जाता है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे रोजाना नौजवानों की मौत हो रही है।

Related Articles

Back to top button