ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

बिगबाइट होटल के मैनेजर, पार्टी आर्गेनाइजर पर केस दर्ज

मेरठ: मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के बिगबाइट होटल में दिल्ली की शराब परोसने के मामले में होटल मैनेजर और आयोजकों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मेरठ के होटल में दिल्ली की शराब परोसी जा रही थी। देर रात पुलिस ने होटल में छापा मारा तो सारा राज खुल।देर रात हो रही थी शराब पार्टीबिगबाइट होटल में देर रात पुलिस की छापेमारीदिल्ली-देहरादून बाईपास पर स्थित बिग बाइट रेस्टोरेंट एवं होटल है। होटल में देर रात शराब पार्टी हो रही थी। सूचना पर परतापुर थाना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मोके पर पहुंची। तो देखा कि पार्टी में दिल्ली की शराब परोसी जा रही थी। आबकारी टीम ने मौके से शराब की आठ बोतलें बरामद की हैं। टीम ने होटल मैनेजर व आयोजक को हिरासत में लिया है। आबकारी इंस्पेक्टर राजेश आर्य ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।1 दिन का लिया था लाईसेंसशराब पार्टी के लिए आबकारी विभाग से होटल मैनेजर ने एक दिन का लाइसेंस ले रखा है। वहां पर यूपी की शराब की जगह दिल्ली की शराब मेहमानों को परोसी जा रही है। सूचना पर परतापुर थाना प्रभारी रामफल सिंह और आबकारी इंस्पेक्टर राजेश आर्य ने होटल में छापा मारा। संयुक्त टीम ने मौके से दिल्ली मार्का की शराब की आठ बोतल बरामद की हैं। टीम ने मौके से होटल मैनेजर आलोक शर्मा व आयोजक दिल्ली निवासी श्रवण कुमार को हिरासत में लिया है।एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि आबकारी निरीक्षक की तरफ से होटल मलिक, मैनेजर और आयोजक के खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। दिल्ली राज्य की शराब की बोतल जब्त की गई हैं।

Related Articles

Back to top button