ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सैयद असीम मुनीर के नाम पर राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल सैयद असीम मुनीर को अगले सेना प्रमुख और लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का चेयरमैन नियुक्त करने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। स्थानीय मीडिया ने ये जानकारी दी है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, जमां पार्क में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के साथ राष्ट्रपति की मुलाकात के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। एक्सप्रेस न्यूज के मुताबिक, राष्ट्रपति अल्वी ने राष्ट्रपति भवन में कानूनी विशेषज्ञों के साथ बैठक भी की और खान के साथ बैठक के बाद नियुक्तियों के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए।

रक्षा मंत्रालय की ओर से शीर्ष सैन्य नियुक्तियों के बारे में औपचारिक रूप से एक अधिसूचना जारी की जाएगी। सूत्रों ने कहा कि नए सेना प्रमुख और सीजेसीएससी जल्द ही राष्ट्रपति अल्वी से मुलाकात करेंगे। बीते दिन सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने ट्विटर के माध्यम से कहा था कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सेना प्रमुख और सीजेसीएससी की नियुक्तियों के प्रस्ताव को राष्ट्रपति को भेज दिया है।

उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने अपनी संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का चेयरमैन और लेफ्टिनेंट जनरल सैयद असीम मुनीर को थल सेनाध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button