ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब से 26 नवंबर को करेंगे कूच

चंडीगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित को मांग पत्र सौंपेगा। किसान मोर्चा के नेता और अन्य किसान इससे पहले 26 नवंबर को मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब में इक्ट्‌ठे होंगे, जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। फिर यहीं से 26 नवंबर को पंजाब राजभवन के लिए कूच किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के जिला प्रधान दविंदर सिंह देहकलां और जनरल सचिव जसपाल सिंह नियामियां ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के साथ वादाखिलाफी की गई है। किसानों पर दर्ज किए गए केस भी कैंसिल नहीं किए गए और न ही केंद्र सरकार से लखमीपुर खीरी की दुखद घटना में कोई न्याय मिला है। इससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। गवर्नर को किसानों पर किए गए अत्याचारों सबंधी मांग पत्र सौंपा जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने किसान-मजदूर भाईचारे से मीटिंग में शामिल होने की अपील भी की है। इस दौरान गुरमीत सिंह खूनीमाजरा और अवतार सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button