ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

रोनाल्डो ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 5 विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

FIFA WC 2022: पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है। वह फीफा वर्ल्ड कप के पांच संस्करण में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे लियोनल मेसी, माराडोना और पेले जैसे दिग्गज भी हासिल नहीं कर सके। रोनाल्डो इससे पहले 2006, 2010, 2014, 2018 फीफा वर्ल्ड कप में भी गोल दाग चुके हैं। रोनाल्डो का यह फीफा वर्ल्ड कप में 18वां मैच रहा और उन्होंने सभी वर्ल्ड कप को मिलाकर आठवां गोल दागा।

रोनाल्डो ने अपने देश के लिए फीफा वर्ल्ड कप में सबसे युवा और सबसे उम्रदराज गोल स्कोरर बन गए हैं। यानी वह पुर्तगाल के लिए फीफा वर्ल्ड कप में सबसे युवा गोल स्कोरर और अब घाना के खिलाफ गोल दागने के बाद सबसे उम्रदारज गोल स्कोरर बन गए हैं।

रोनाल्डो ने मेजर टूर्नामेंट्स यानी फीफा वर्ल्ड कप और यूरो कप मिलाकर 14 मैचों में 13 गोल दागे हैं। इसके अलावा वह तीन अलग-अलग वर्ल्ड कप में पेनल्टी पर गोल दागने वाले भी दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। दरअसल, मैच के 65वें मिनट में रोनाल्डो को घाना के बॉक्स के अंदर सलिसू ने गिरा दिया और फाउल किया। इस पर रेफरी ने पुर्तगाल को पेनल्टी ऑफर किया। पुर्तगाल के कप्तान ने गोल दाग इतिहास रच दिया। यह उनका 118वां अंतरराष्ट्रीय गोल रहा। वह अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में नंबर वन हैं।

मैच की बात करें तो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम ने घाना को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हरा दिया। मैच के पांचों गोल आखिरी 25 मिनट में आए। पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो ने 65वें मिनट, जोआओ फेलिक्स 78वें मिनट और राफेल लियाओ 80वें मिनट में गोल दागा। वहीं, घाना के लिए आंद्रे एयू ने 73वें मिनट और ओसमान बुकारी ने 89वें मिनट में गोल दागा।

Related Articles

Back to top button