ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

दिसम्बर 2021 में बेटी और उसके प्रेमी की हत्या की थी, जेल में बंद है पिता

सीतापुर: सीतापुर में पुलिस ने बेटी की हत्या करने के बाद प्रेमी की हत्या कर शव को नदी में फेंकने के मामले में पिता-पुत्र पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस ने 1 साल बाद अपहरण और हत्या जैसे अपराध में संलिप्त पिता-पुत्र के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम N.S.A के तहत कार्रवाई की है।पुलिस का कहना है कि यह दोनों अभियुक्त अभी सीतापुर जेल में है।एनएसए 1980 के तहत यह कार्रवाई की गई है। इस घटना से समाज में भय का माहौल व्याप्त हो गया था।दिसम्बर 2021 में हुई थी वारदातघटना महमूदाबाद कोतवाली इलाके की है। यहां बीते साल 2021 के दिसम्बर माह में मुस्तफाबाद निवासी आरोपी फैयाज पुत्र नन्हू और बेटे जहीर आलम पुत्र फैयाज ने मिलकर अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसको फांसी के फंदे पर लटका दिया था।उसके प्रेमी की भी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने घटना का 10 दिन बाद खुलासा करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया था। जेल भेजने की कार्रवाई की थी। पिता पुत्र की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल था।NSA के तहत हुई कार्रवाईमहमूदाबाद पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ लोक व्यवस्था प्रभावित करने और समाज में भय का माहौल प्राप्त करने के चलते न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। यह दोनों अभियुक्त जमानत पर बाहर आने के लिए प्रयासरत थे। पुलिस ने इसके चलते पिता फैयाज और पुत्र जहीर के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम एनएसए के तहत कार्रवाई की थी। कड़ी कार्रवाई की न्यायालय से मांग की है।

Related Articles

Back to top button