ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

जापान की ऐतिहासिक जीत के बाद जापानी फैंस ने जीता दिल

फीफा विश्व कप 2022 अब तक उलटफेर वाला विश्व कप रहा है। इस टूर्नामेंट में चार दिन का खेल हुआ है और दो बड़े उलटफेर हो चुके हैं। खास बात यह है कि दोनों उलटफेर एशियाई टीमों ने किए हैं। पहले सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हराकर सभी को चौंका दिया। इसके बाद जापान ने जर्मनी पर एतिहासिक जीत दर्ज की। जापान ने बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व कप जीतने की दावेदार जर्मनी को दो एक से हराया, जबकि हाफ टाइम तक जापानी टीम 0-1 से पीछे चल रही थी।

इस मैच में पहले जापान के खिलाड़ियों ने अपने खेल से सभी का दिल जीता फिर जापानी फैंस ने अपनी अच्छी आदत से पूरी दुनिया को दीवाना बना दिया। यह मैच खत्म होने के बाद सभी फैंस स्टेडियम से निकल गए, लेकिन जापान के फैंस रुके रहे। उन्होंने नीले रंग के कचरे के बैग निकाले और उनमें पानी की खाली बोतलों के साथ स्टेडियम में नीचे गिरा हुआ खाना और बाकी कचरा भरने लगे। चंद मिनट के अंदर पूरा स्टेडियम फिर से चमचमा रहा था और नए मैच की मेजबानी के लिए तैयार दिख रहा था।वहीं, जापान के खिलाड़ियों ने भी अपना ड्रेसिंग रूम पूरी तरह से साफ किया। फीफा ने इसकी फोटो अपने ट्विटर पर शेयर कर बताया कि जापान के खिलाड़ियों ने अपना ड्रेसिंग रूम पूरी तरह से साफ और व्यवस्थित करके छोड़ा।

जापानी फैंस की सफाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुनियाभर में जापान के फैंस और वहां की संस्कृति की तारीफ हो रही है। फीफा विश्व कप की मेजबानी के जरिए कतर अपनी संसकृति और धर्म को दुनियाभर में दिखाना चाह रहा है और अपनी अच्छी छवि बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जापान के फैंस ने कुछ मिनट की मेहनत कर अपनी संस्कृति की छाप पूरी दुनिया पर छोड़ी है।जापान की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला ने कहा “हम कभी नहीं छोड़ते, जापानी कभी कचरा नहीं छोड़ते। हम जगह का सम्मान करते हैं।” यह वीडियो उमर फारूक नाम के एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि वे लाइमलाइट हासिल करने के लिए ऐसा नहीं करते हैं। यह वीडियो शेयर करते हुए फारूक ने उरबी में लिखा “कुछ ऐसा जो आपने विश्व कप के उद्घाटन से नहीं देखा है।”

Related Articles

Back to top button