ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

युवती को सामने बुलाने की जिद; कहा- ‘जब तक प्यार स्वीकार नहीं करेगी, नहीं उतरूंगा, दे दूंगा जान’

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए टावर पर चढ़ गया है। युवक उस युवती से एकतरफा प्रेम करता है और उसे अपने प्यार का भरोसा दिलाने के लिए टावर के अंतिम छोर तक पहुंच गया है। उसने पूरी दुनिया के सामने अपने प्रेम का इजहार किया है।जानकारी के मुताबिक, आकाश कुमार सायतोंडे (20 साल) अपने मामा के घर पामगढ़ के वार्ड क्रमांक 3 में रहता है। वो अपने इलाके की ही किसी युवती से एकतरफा प्रेम करता है। युवती ने उसका प्रेम निवेदन ठुकरा दिया है, जिसके बाद उसे मनाने के लिए वो पामगढ़ बस स्टैंड के पीछे 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया है।टावर पर चढ़ा हुआ युवक।मौके पर पुलिस और युवक के परिजन उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसकी मांग है कि जब तक युवती उसके सामने नहीं आती है और उसके प्यार को स्वीकार नहीं करती है, तब तक वो नीचे नहीं उतरेगा। वो कह रहा है कि अगर युवती ने उसकी बात नहीं मानी, तो वो टावर से कूदकर आत्महत्या कर लेगा।छत्तीसगढ़ में ऐसे कई मामले आए सामनेये कोई नया मामला नहीं है, जब इस तरह से किसी ने टावर पर चढ़कर अपनी बात मनवाने की कोशिश की है। करीब 2 महीने पहले दुर्ग जिले में एक पिता ने अपनी बेटी को ससुराल भेजने से इनकार कर दिया, तो उसका दामाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया था। 120 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ने के बाद उसने कह दिया था कि इसे मेरे साथ भेज दो, नहीं तो यहीं से कूदकर जान दे दूंगा। भिलाई-03 थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में घंटों चले ड्रामे के बाद जैसे-तैसे दामाद होरीलाल पारदी (30 वर्ष) को टावर से नीचे उतारा गया था।70 फीट तक ऊपर पहुंच गया था युवक।रायपुर के खरोरा इलाके का रहने वाला होरीलाल पारदी (30) अपनी पत्नी को लेने गनियारी आया था। जब वह ससुराल पहुंचा तो सास-ससुर ने अपनी बेटी को उसके साथ भेजने से मना कर दिया था। होरीलाल ने अपने सास-ससुर को काफी मनाने की कोशिश की थी, लेकिन जब वे नहीं माने थे, तब युवक ने टावर पर चढ़कर अपनी बात को मनवाने की कोशिश की थी। पुलिस ने बताया कि युवक शराब पीकर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। इसलिए कुछ समय पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके आ गई थी। इस वजह से उसकी पत्नी के माता-पिता भी परेशान थे।

Related Articles

Back to top button