ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

55 आर्म्स लाइसेंस धारकों पर दर्ज पुलिस केस, गन हाउस के स्टॉक की भी जांच

चंडीगढ़: पंजाब में गन कल्चर को खत्म करने की मुहिम के तहत संगरूर जिला प्रशासन द्वारा 119 आर्म्स लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट जतिंदर जोरवाल ने बताया कि इन आर्म्स लाइसेंस धारकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा 55 ऐसे लोगों के भी आर्म्स लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई है, जिनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज हैं।जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सब-डिवीजन स्तर पर आर्म्स लाइसेंस धारकों के लाइसेंस की पड़ताल के लिए कमेटियां गठित की गई हैं। इसमें संबंधित उप-मंडल डिवीजन के SDM, DSP, तहसीलदार और थाना प्रभारी शामिल हैं, जो कि सभी आर्म्स लाइसेंस की गहनता से जांच कर रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि कमेटियों को हिदायत दी गई है कि प्राथमिकता के आधार पर जांच प्रक्रिया को पूरा किया जाए।सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वाले 7 लोगों पर केस दर्जजिला SSP सुरेंद्र लांबा ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रचार करने वाले 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो कोई व्यक्ति एक लाइसेंस पर निर्धारित हथियार से अधिक रखे हुए है, उनके आर्म्स लाइसेंस कैंसिल करने के लिए कार्रवाई जारी है। SSP ने बताया कि जिले के सभी गन हाउस में मौजूद हथियारों के स्टॉक की भी जांच की जा रही है। इसके लिए SP और DSP की ड्यूटी लगाई गई है। इस जांच प्रक्रिया को जल्द ही पूरा कर लिए जाने की बात कही गई।

Related Articles

Back to top button