ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा शादी के 10 साल बाद बनेंगी मां..

शोबिज के कई कपल्स जल्दी-जल्दी गुड न्यूज सुना रहे हैं। बॉलीवुड में आलिया रणबीर और करण बिपाशा ने बेटी का अपने परिवारों में स्वागत किया वहीं टीवी जगत में देबीना बैनर्जी  के घर भी लक्ष्मी जी ने जन्म लिया। अब, एक और टीवी एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी को सोशल मीडिया पर अनाउन्स किया है। इस एक्ट्रेस को ‘बालिका वधू’  जैसे कई सारे सीरियल्स में देखा जा चुका है और इन्होंने डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी भाग ले चुकी हैं। आइए जानते हैं कि हम यहां किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं और उन्होंने किस तरह अपनी मां बनने की खबर को सबके साथ शेयर किया है।

अगर आप सोच रहे हैं कि हम यहां ‘बालिका वधू’ की किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं तो आइए जानिए। यहां एक्ट्रेस नेहा मारदा की बात हो रही है। नेहा को इस सीरियल के साथ-साथ ‘डोली अरमानों कि’ और ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’ जैसे कई शोज में अहम भूमिकाएं निभा चुकी हैं। नेहा ने झल दिखला जा में भी हिस्सा लिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में नेहा ने खुद बताया है और अपने पति के साथ, बेबी बंप वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिस फोटो को नेहा ने शेयर किया है उसे देखकर ऐसा लगता है कि नेहा अपने पति के साथ किसी खेत में खड़ी हैं। जहां उनके पति ने कोट-पैंट पहना हुआ है, नेहा लाल रंग की पतले स्ट्रैप वाली टाइट सैटिन ड्रेस में हैं। इस ड्रेस में उनका बेबी बंप अच्छी तरह पता चल रहा है। नेहा का एक हाथ उनके पति के कंधे पर है और दूसरा अपने बेबी बंप पर।

Related Articles

Back to top button