ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

सहकारी समिति ने बिना जमीन के भी किसान का रजिस्ट्रेशन कर लिया, दो कर्मचारी निलंबित, दो पर एफआईआर

रायपुर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया में पंजीयन घोटाला सामने है। यहां सहकारी समिति के कर्मचारियों ने ऐसे किसानों का नाम धान बेचने वालों की सूची में रजिस्टर कर लिया जिनके पास खेती की जमीन ही नहीं है। प्रशासन ने शुरुआती जांच के बाद दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं दो लोगों पर एफआईआर कराया गया है।प्रशासन की ओर से बताया गया, जांजगीर-चांपा जिले के धान खरीदी केन्द्र कोरबी में धान खरीदी में अनियमितता का मामला पकड़ में आया है। सेवा सहकारी समिति कोरबी में फर्जी पंजीयन की शिकायत मिली थी। कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने अनुविभागीय अधिकारी कमलेश नंदिनी साहू, उप पंजीयक उमेश गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी अश्वनी पांडेय, भू-अभिलेख शाखा के सहायक अधीक्षक विनय पटेल ने शिकायत की जांच सौंपी।जांच में शिकायत सही पाई गई। उसके बाद कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एस.के. जोगी और धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी सह ऑपरेटर विकास सिंह को निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराया है। फर्जी पंजीयन कराने वाले पूजा अग्रवाल और जितेन्द्र अग्रवाल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराया है। प्रशासन की ओर से कहा गया, धान खरीदी में किसी भी तरह की अफरा-तफरी की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी हो रही है। धान खरीदी की व्यवस्था की शिकायत से लेकर फर्जी पंजीयन, अवैध धान के विक्रय एवं अन्य गड़बड़ियों की जांच-पड़ताल के लिए अनुभाग स्तर पर चार जांच दल गठित किए गए हैं।पिछले सीजन में भी ऐसी धांधली हुई थीधान खरीदी के पिछले सीजन में भी जांजगीर-चांपा जिले में ऐसी कई गड़बड़ियां पकड़ी गई थीं। नवागढ़ ब्लॉक तुलसी और किरीत केंद्रों पर तो सहकारी समिति कर्मचारियों और तहसील कर्मियों की मिलीभगत से ऐसे किसानों के नाम पर पंजीयन कर लिया गया जिनके नाम से एक डेसीमल जमीन भी नहीं थी। जिस जमीन का पंजीयन हुआ वह रिकॉर्ड में सरकारी भूमि के तौर पर दर्ज थी। शिकायत के बाद जांच हुई और चोरी पकड़ी गई। कई कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर हुई।अब तक 13.34 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदीप्रदेश में धान की सरकारी खरीदी एक नवम्बर से शुरू हुई है। इन 23 दिनों में 13 लाख 34 हजार मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। इस बीच करीब तीन लाख 85 हजार 822 किसानों को दो हजार 803 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। खाद्य विभाग के मुताबिक बुधवार को ही दिन भर में 38 हजार 498 किसानों ने एक लाख 30 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान बेचा है। इस साल धान की खरीदी 31 जनवरी तक होनी है। सरकार 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button