ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

हिजाब विवाद पश्चिम बंगाल पहुंचा हिन्दू छात्रों ने भगवा पटका पहनने की मांग की  

कोलकाता। हिजाब विवाद पश्चिम बंगाल पहुंच चुका है।  पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में सरकार द्वारा संचालित स्कूल में छात्रों के दो समूह उस समय आमने- सामने आ गए जब एक समूह ने परीक्षा के दौरान ‘नामाबली (भगवा पटका) पहनने की मांग की। घटना की एक कथित वीडियो में पटका पहने कुछ छात्रों का एक छोटा समूह और कुछ लोग स्कूल के फाटक पर जमा दिख रहे हैं जबकि छात्रों का एक और समूह अंदर खड़ा है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी भी तरह की झड़प को रोकने के लिए विद्यालय के अधिकारी और पुलिस वहां मौजूद थे। लगभग पांच छात्र मंगलवार को 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए ‘नामाबली पहनकर स्कूल में दाखिल होना चाहते थे। प्रवक्ता ने कहा कि छात्रों ने परीक्षा के दौरान पटका पहनने की अनुमति मांगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी कुछ सहपाठी पिछली परीक्षा में हिजाब पहन चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन ने हर छात्र को पोशाक नियामों का पालन करने के लिए कहा है ताकि किसी भी तरह के विवाद से बचा जा सके।प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल के अधिकारियों की तरफ से सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम जल्द ही स्कूल पहुंची और फाटक के बाहर व अंदर खड़े छात्रों को वापस जाने के लिए राजी किया। हालांकि विवाद को देखते हुए परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
उन्होंने कहा कि बुधवार को बैठक हुई जिसमें अभिभावकों प्रबंधन समिति प्रधानाध्यापक व प्रभारी शिक्षक मौजूद थे। सभी ने स्कूल में सामान्य स्थिति और शांति व सौहार्द बहाल करने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि स्थगित परीक्षा किसी और दिन आयोजित कराने के बाद में जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button