ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा की अलग जमीन अलॉट मांग पर बनाएंगे रणनीति

चंडीगढ़ : पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के साथ शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की फाइल फोटो।चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के लिए अलग जमीन अलॉट किए जाने की मांग के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) आज हल्ला बोलेगा। शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल वरिष्ठ नेताओं के साथ आज चंडीगढ़ स्थित पार्टी ऑफिस में मीटिंग करेंगे। ताकि हरियाणा की इस मांग के खिलाफ अगली रणनीति बनाई जा सके। राजनीतिक दृष्टिकोण से वर्तमान में शिअद ​​​​​​की पंजाब के मतदाताओं पर पकड़ काफी कमजोर हो चुकी है। इसी कारण पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद शिअद नेता आज मीटिंग में चंडीगढ़ पर पंजाब के हक के मुद्दे पर पूरी मजबूती से आगे की रणनीति बनाएंगे। केवल शिअद ही नहीं, बल्कि पंजाब कांग्रेस भी चंडीगढ़ में हरियाणा की विधानसभा के लिए अलग जमीन अलॉट की मांग का जमकर विरोध कर चुकी है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग हरियाणा की इस मांग को पंजाब के हक पर डाका मारना कह चुके हैं। उन्होंने इसके विरोध में अंत तक संघर्ष की चेतावनी भी दी है। राजा वड़िंग ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है। दरअसल, चंडीगढ़ पर राजनीतिक हक का मुद्दा दशकों पुराना है। लेकिन दशकों से शांत पड़े इस मुद्दे को पहले पंजाब CM भगवंत मान ने जयपुर में आयोजित 30वीं उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के विभाजन और विधानसभा निर्माण के लिए अलग जमीन की मांग रख दोबारा उठाया। अब हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता द्वारा चंडीगढ़ प्रशासक से विधानसभा के लिए अलग जमीन अलॉट की मांग करने पर इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। क्योंकि पंजाब के सभी सियासी दलों के लिए चंडीगढ़ का मुद्दा काफी अहम है। यही कारण है कि शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज वरिष्ठ नेताओं के साथ इस मुद्दे पर मंथन कर राजनीतिक जमीन तलाशेंगे।

Related Articles

Back to top button