ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

ऐसे कई आफताब और श्रद्धा हैं इसीलिए लव-जिहाद पर कड़े कानून बनने चाहिए

अहमदाबाद । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के  बयान पर घमासान छिड़ गया है। उन्होंने श्रद्धा वालकर मर्डर केस में कहा आफताब ने श्रद्धा की हत्या की और शव के 35 टुकड़े किए। पुलिस ने जब आफताब से पूछा कि हिंदू लड़कियों को ही क्यों लाते हो? तो आफताब ने कहा कि हिंदू लड़कियां भावुक होती हैं। ऐसे कई आफताब और श्रद्धा हैं। इसीलिए लव-जिहाद को लेकर कड़े कानून बनने चाहिए।
हिमंत बिस्वा सरमा ने समान नागरिक संहिता को भी जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति दो-तीन शादी कर लेता है। आखिर तुम दो-तीन शादी क्यों नहीं करोगे? अगर हिंदू एक शादी करता है तो दूसरे धर्मों के लोगों को भी एक ही शादी करनी पड़ेगी। देश में समान नागरिक संहिता कानून बनना चाहिए। इसके आने से चार-चार शादियों से छुटकारा मिलेगा।
कुबेरनगर की रैली में हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को लेकर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इन दिनों इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन जैसे दिखने लगे हैं। उन्होंने कहा गांधी वंशज की छवि महात्मा गांधी या सरदार पटेल जैसी होनी चाहिए न कि पूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन जैसी। अभी मैंने देखा है कि उनका (राहुल गांधी) चेहरा भी बदल गया है। वे आजकल इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन की तरह दिखने लगे हैं। चेहरा बदलना कोई बुरी बात नहीं है। आपको अगर चेहरा बदलना ही है तो वल्लभ भाई पटेल जवाहरलाल नेहरू या फिर गांधी जी जैसा कर लो लेकिन आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है?
कांग्रेस ने हिमंत के बयान पर कड़ा विरोध जताया है। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये वो ही व्यक्ति है जो कांग्रेस नेताओं का पैर पकड़ता था। उनको शर्म आनी चाहिए आज वो जो भी हैं वो कांग्रेस की वजह से हैं। वहीं संदीप दीक्षित ने कहा कि इनका बयान सुनकर बीजेपी पर हंसने का मन होता है। कभी नहीं सोचा था कि ये लोग इतना नीचे गिरेंगे लेकिन भारत जोड़ो यात्रा से इनके होश उड़ गए हैं। उनके नेता ने भी हाल में दाढ़ी बढ़ाई थी। लेकिन हम लोगों ने कुछ नहीं कहा था। वहीं अलका लांबा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अच्छा हुआ जब हिमंता बिस्वा सरमा राहुल गांधी से मिलने गए थे तो राहुल ने हिमंता की बजाय अपने वफादार कुत्ते को ज्यादा तरजीह दी थी।

Related Articles

Back to top button