मुख्य समाचार
मध्यप्रदेश के मुरैना पुलिस ने पकड़ा डंपर अवैध गिट्टी का खनन जोरों
मुरैना पुलिस ने पकड़ा डंपर अवैध गिट्टी का खनन जोरों पर मुरैना की रामपुर थाना पुलिस ने गिट्टी से भरा डंपर पकड़ा है। गिट्टी सहित पकड़े गए इस डंपर की कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। इस डंपर के पकड़े जाने के बाद खनन माफिया में खलबली मच गई है। बता दें, रामपुर थाना पुलिस हर दिन की तरह देर गश्त कर रही थी। इसी दौरान 14 चक्का अवैध गिट्टी से भरा डंपर रामपुर क्षेत्र से निकल रहा था। थाना प्रभारी पवन भदौरिया को जैसे ही इस बात की खबर लगी, वे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने उस डंपर को मौके से जप्त कर लिया। अवैध खनन जोरों पर रामपुर व टेंटरा क्षेत्र में गिट्टी का अवैध खनन जोरों पर है। यहां से अवैध गट्टी भरकर दूर-दराज के क्षेत्रों में बेचने के लिए ले जाई जाती है। इस गिट्टी का उपयोग सड़क डालने में किया जाता है। यह गिट्टी निजी कॉलोनी वालों द्वारा डलवाई जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि गिट्टी कहां जा रही थी और किस कॉलोनी की सड़क पर बिछाई जाने वाली थी। कहती है पुलिस गिट्टी से भरा ट्रक पकड़ा है। इसकी कीमत 25 लाख, 30 हजार रुपए है। जल्द ही अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी। पवन सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी, रामपुर, मुरैना



