ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

जंगल में मिला 8 लाख का इनामी नक्सली का शव,  हथियार भी बरामद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक गांव के जंगल में 8 लाख का इनामी नक्सली का शव मिला है। नक्सली की पहचान देवा उर्फ तिर्री मड़कामी के रूप में हुई है। मामला जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, मंगलवार को दंतेवाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि, भूसारास घाटी में जियाकोडता के जंगल में एक युवक का शव पड़ा है। शव मिलने की सूचना पर फौरन जवानों की एक टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। जब जवान मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव के साथ एक हथियार भी बरामद किया। जवानों ने शव की पहचान नक्सली देवा के रूप में की। पुलिस ने जब इसकी फाइल खंगाली तो पता चला कि यह कटेकल्याण एरिया कमेटी का मेंबर है। इस पर 8 लाख रुपए का इनाम भी घोषित है।

बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि, पिछले कई सालों से क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित करने सड़क, पुल-पुलिया एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का काम नक्सली करते हैं। निर्दोष ग्रामीणों को प्रताड़ित करने जैसे अनेक जनविरोधी, विकास विरोधी हरकतों से क्षेत्र की जनता त्रस्त हो चुकी है। माओवादियों की इस प्रकार की विनाशकारी विचारधारा ही उनके खात्मे की सबसे बड़ी वजह बनेगी। उन्होंने कहा कि, ऐसी आशंका है कि, नक्सलियों ने खुद अपने साथी को मारकर फेंका है। फिलहाल जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button