ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

चंडीगढ़ CBI ने रंगे हाथों पकड़ा था; शिकायतकर्ता को सजा न करवाने का भरोसा दिया था

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस के भ्रष्टाचारी सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को आज चंडीगढ़ जिला अदालत की CBI कोर्ट सजा सुनाएगी। 7 साल पहले उसके खिलाफ यह केस दर्ज हुआ था। दायर केस के मुताबिक अरविंद कुमार इसेंशियल कोमोडिटिज़ एक्ट के तहत दर्ज एक केस में जांचकर्ता अफसर था। रिश्वत मामले में शिकायतकर्ता बलकार सिंह सैणी के खिलाफ इसेंशियल कोमोडिटिज़ एक्ट की धारा 7 के तहत दर्ज केस में अरविंद कुमार जांच कर रहा था। बलकार वर्ष 2014 में एक राशन डिपो चलाता था। उस पर महंगे दाम में गेहूं लोगों को बेचने का आरोप था।वर्ष 2015 में जांच के नाम पर कई बार बलकार को SI ने बुलाया था। पुलिस मामले में पहले ही उस मामले में चार्जशीट दायर कर चुकी थी मगर SI अरविंद बलकार से 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था। बाद में सौदा 10 हजार में तय हुआ था। बलकार को उसने कहा था कि वह कोर्ट में केस को संभाल लेगा और उसे सजा नहीं होगी।ट्रैप लगा दबोचा थाचंडीगढ़ के गांव फैदां में रहने वाले शिकायतकर्ता बलकार ने SI को रिश्वत देने की बजाय चंडीगढ़ CBI को रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दी। इसके बाद CBI ने एक शैडो विटनेस खड़ा कर SI पर ट्रैप लगाया। 7 अप्रैल, 2015 को उसे 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था। वह सेक्टर 31 के थाने में पोस्टेड था। CBI केस के मुताबिक रिश्वत की रकम 2 किश्तों में देनी तय हुई थी। शिकायतकर्ता ने कहा था कि वह पहले भी इस SI को काफी पैसे दे चुका था। CBI ने SI के सेक्टर 20 स्थित घर पर भी चैकिंग की थी।CBI द्वारा चार्जशीट पेश करने के बाद आरोप तय के दौरान आरोपी ने खुद को बेकसूर बताया था और ट्रायल का सामना करने की बात कही थी। जिसके बाद उसे भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहाराया गया।

Related Articles

Back to top button