मुख्य समाचार
मध्यप्रदेश के धार जिले में ट्रक पलटा एक की मौत एक घायल
धार के धर्मपुरी क्षेत्र में पगारा फाटक के पास अनियंत्रित होकर आइसर ट्रक पलट गया। ट्रक में 14 मजदूर बैठे हुए थे। हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ है। जिसमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर डायल-100, एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला और उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 4 गंभीर घायलों को इंदौर रैफर कर दिया गया है। साथ ही शव को पीएम रूम में रखवा दिया गया है। सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


