ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

दिव्या खोसला ने अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया

बॉलीवुड की एक्ट्रेस और डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार ने 20 नवंबर को अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। दिव्या इन दिनों अपनी फिल्म यारियां 2 को लेकर छाई हुई हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने यारियां 2 के एक्टर और कुछ टीम साथियों के साथ अपना बर्थडे केक कट किया। इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने देर शाम जाने माने डायरेक्टर विनय सप्रू और राधिका राव के ऑफिस में छोटा सा बर्थडे सेलिब्रेशन किया। इस मौके पर व्हाइट एंड ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सप्रू और राव के ऑफिस में सेलिब्रेशन किया। इस दौरान टीवी के जाने माने एक्टर पर्ल वी पुरी भी नजर आए।

साल 2014 में रिलीज हुई यारियां का अब सीक्वल बनने जा रहा है, जिसका एलान बीते दिनों हुआ था। इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार के साथ यश दासगुप्ता और मीजान जाफरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, टीवी के जाने-माने एक्टर पर्ल वी पुरी भी इस फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। दिव्या खोसला कुमार ने बीते दिनों इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी घोषणा की थी। दिव्या ने कैप्शन में लिखा था- ‘दोस्तों में परिवार और परिवार में दोस्ती ढूंढना, आपके पास आ रहा है। यारियां 2 की खूबसूरत कहानी 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में।’ इस फिल्म में अनस्वरा राजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर भी नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button