ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

शिवाजी और रंभा ने चारों शावकों के साथ लिया खुली केज का मजा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क के ओपन केज में बाघ शिवाजी और रंभा ने अपने चार शावकों के साथ जमकर मस्ती की। पूरे दिन ओपन केज का यह बाघ मजा लेते रहे। इस दौरान पहुंचे पर्यटक भी उन्हें सामने से देखकर उत्साहित हो गए। करीब सात माह बाद इन बाघों को ओपन केज में छोड़ा गया था। हालांकि जू प्रबंधन ने शाम होते ही एक बार फिर उन्हें केज में भेज दिया।

कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में बाघ का कुनबा बढ़ाने की लगातार कोशिश चल रही हैं। इस कोशिश में कानन पेंडारी प्रबंधन को सफलता भी मिली है। करीब 7 महीने पहले 17 अप्रैल को बाघिन रंभा ने चार शावकों को जन्म दिया। इन शावकों की बहुत देखभाल की गई। लगातार वन्य प्राणियों की मौतों के चलते प्रबंधन थोड़ा डरा हुआ था।

जू प्रबंधन की इस मायूसी को इन शावकों की मस्ती ने दूर कर दिया। आमतौर पर तीन या चार महीने सबको को उसकी मां के साथ ओपन की केज में छोड़ दिया जाता था, लेकिन इस बार एहतियात बरती गई। 7 महीने बाद शावको और उसकी मां को ओपन केज में छोड़ा गया। प्रबंधन का प्रयास है कि इन शावकों को ओपन बाड़े में रहने की धीरे-धीरे आदत पड़ जाएगी। ऐसे में अब हर गुरुवार को इन्हें उनकी मां के साथ पर्यटकों के सामने लाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button