ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना के अंबाह की छात्रा करेगी मप्र का प्रतिनिधित्व हरियाणा में एनएसएस के राष्ट्रीय एकता शिविर में शामिल होंगी

मुरैना अंबाह पीजी कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा व एनएसएस की सीनियर स्वयंसेवक खुशी राजौरिया हरियाणा में मप्र का प्रतिनधित्व करेंगी। वे जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर की ओर से एनएसएस के सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में शामिल होंगी। यह शिविर बीआरसीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान भिवानी (हरियाणा) में 23 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित लगेगा। खुशी पिछले वर्ष एनएसएस के राज्य स्तरीय शिविर में भी भागीदारी कर चुकी हैं। छात्रा खुशी राजौरिया अंबाह तहसील के थरा गांव की रहने वाली है। वह अंबाह पीजी कॉलेज में पढाई करने के साथ साथ एनएसएस के माध्यम से विगत वर्षों में कोविड 19 के दौर में मास्क वितरण, वैक्सीनेशन के लिए लगातार अभियान से जुड़ी रहीं है। महाविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा खुशी को लगातार दो वर्षों से सम्मानित किया जाता रहा है। खुशी राजौरिया की इस उपलब्धि पर जीवाजी विश्वविद्यालय के एनएसएस कोर्डिनेटर प्रो रविकांत अदालतवाले, मुरैना जिले के जिला संगठक डॉ. शशिवल्लभ शर्मा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवराज सिंह तोमर, एवं महाविद्यालय एनएसएस अधिकारी डॉ. रक्षा कम्ठान, पंकज भदौरिया, डॉ. पूर्णिमा अग्रवाल व एनएसएस वॉलंटियर्स शिखा शर्मा, योग्यता राजौरिया,सैंकी, शिवानी, सौम्या शर्मा शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button