ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी20 DLS के तहत टाई

न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड की पारी 19.4 ओवर में 160 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने नौ ओवर में चार विकेट पर 75 रन बना लिए थे। तभी बारिश ने खलल डाला। डीएलएस पार स्कोर के तहत भारत ने जरूरी 75 रन बना लिए थे। ऐसे में अंपयरों ने मैच को खत्म करने का फैसला लिया और मैच को टाई घोषित किया गया।

तीसरा टी20 DLS के तहत टाई

बारिश नहीं रुकने की वजह से अंपायरों ने मैच को खत्म करने का फैसला लिया है। डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच टाई पर खत्म हुआ। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 161 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में बारिश की वजह से मैच रुकने तक भारत ने नौ ओवर में चार विकेट पर 75 रन बना लिए थे।डीएलएस के तहत पार स्कोर नौ ओवर में 75 रन का था, जो भारत ने बना लिए थे। ऐसे में अंपायरों ने मैच को टाई घोषित किया। बारिश की वजह से दोबारा मैच नहीं होने और डीएलएस पर टाई होने पर सुपरओवर का इस्तेमाल नहीं होता है। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-0 से अपने नाम की।पहला मैच बारिश से पूरी तरह धुल गया था। तब टॉस भी नहीं हो सका था। वहीं, दूसरे मैच को टीम इंडिया ने 65 रन से अपने नाम किया था। तीसरा टी20 टाई रहा। टीम इंडिया की यह न्यूजीलैंड पर उसके घर में लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीत है। इससे पहले 2020 में भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में कीवी टीम को उसके घर में टी20 सीरीज मे 5-0 से हराया था।

बारिश की वजह से खेल रुक चुका है। नौ ओवर में भारत ने चार विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं। भारत को फिलहाल इस स्थिति में 66 गेंदों में 86 रन की जरूरत है। फिलहाल दीपक हुड्डा नौ रन और हार्दिक पांड्या 30 रन बनाकर क्रीज पर है। डकवर्थ लुईस नियम के तहत नौ ओवर के बाद पार स्कोर 75 रन ही है, जो कि भारत ने बना लिए हैं। अगर बारिश नहीं रुकी तो मैच टाई घोषित हो जाएगा। फिलहाल नेपियर में भारी बारिश हो रही है। भारत अगर 76 बनाता तो मैच जीत लेता। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह मैच अगर टाई हुआ तो भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करेगी। भारतीय टीम सीरीज में फिलहार 1-0 से आगे है।

Related Articles

Back to top button