ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी 

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है. यह धमकी मुंबई पुलिस के ट्रैफिक विभाग को भेजी गई है. खबर है कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सएप नंबर पर एक ऑडियो मैसेज आया है. इस ऑडियो संदेश में कहा गया है कि पीएम मोदी को मारने के लिए दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी के दो गुर्गों को काम सौंपा गया है. पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिलने की इस खबर के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम अलर्ट हो गई है. बताया गया है कि धमकी भरा यह ऑडियो मैसेज अनजान व्यक्ति द्वारा भेजा गया है. धमकी का ऑडियो संदेश भेजने वाले ने दाऊद इब्राहिम के उन दो गुर्गों के नाम भी बताए हैं, जिन्हें पीएम मोदी को जान से मारने का काम सौंपा गया है. इनके नाम मुस्तफा अहमद और नवाज हैं. लेकिन ऑडियो मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम नहीं बताया है. यह ऑडियों क्लिप हिंदी में है. पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी वाले ऑडियो क्लिप के अब तक तक कुल 7 मैसेज भेजे जा चुके हैं. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच मैसेज भेजने वाले का पता लगाने की कोशिशों में जुटी हुई है. फ़िलहाल एक हीरा व्यापारी से पूछताछ की गई है. इसकी वजह यह है कि वॉट्सएप मैसेज में एक फोटो भी भेजा गया है. यह फोटो सुप्रभात वेज नाम के शख्स का पाया गया. यह शख्स संबंधित हीरा व्यापारी के पास काम किया करता था. उसकी संदिग्ध गतिविधियों की वजह से उसे काम से निकाल दिया गया था.
– लगातार मुंबई पुलिस को आ रहे धमकियों से भरे कॉल
मुंबई पुलिस को लगातार ऐसी धमकियां मिल रही हैं. हाल ही में मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक और धमकी भरा फाइन कॉल आया था. पाकिस्तान के एक नंबर से इस कॉल में 26/11 जैसे हमले करने की धमकी दी गई थी. उस मामले में वरली पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया. इसके अलावा एक और ऐसी ही कॉल में मुंबई के अंधेरी के इनफिनिटी मॉल, जुहू के पीवीआर और सांताक्रूज के फाइव स्टार होटल सहार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. यह कॉल मुंबई पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर आया था. इसी तरह मुकेश अंबानी और उनके परिवार को और उनके अस्पताल को उड़ाने की धमकी देने वाला कॉल आया था. लेकिन बाद मे ये धमकियां झूठी साबित हुईं.

Related Articles

Back to top button