ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

लोगों ने की सख्त कानून बनाए जाने की मांग; बोले- सांसद-विधायक आगे आएं

जींद: हरियाणा के जींद में सामाजिक संस्था सोसायटी फॉर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन एन्वायर्नमेंट ने सोमवार को खाने के सामान में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान के तहत संस्था के कार्यकर्ता रानी तालाब पर एकत्रित हुए और हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से खाने के सामान में मिलावट खोरों के विरुद्ध सख्त कानून की मांग की गई।जींद शहर में गोहाना रोड पर राजकीय महिला कालेज के पास चलाए गए इस अभियान की अध्यक्षता सेव संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा ने की। उन्होंने कहा कि हर आदमी को आपने क्षेत्र के विधायक और सांसदों से भी इस कानून की मांग करनी चाहिए। खाद्य पदार्थों में मिलावट हमारे भविष्य के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ है। जिससे आदमी की मौत तक हो जाती है। सरकार द्वारा मिलावटखोरों से निपटने के लिए बहुत ही सख्त कानून बनना चाहिए।मिलावट के खिलाफ कानून की मांग करते लोग।उन्होंने बताया कि आज का यह इस तरह का हमारा पहला अभियान है और हम महीने में कम से कम दो बार इस तरह के अभियान चलाएंगे। लाखों लोगों के हस्ताक्षर करवाएंगे। लोगों ने इस कानून की मांग का पुरजोर समर्थन किया है। इस मौके पर छात्राओं, वृद्धों, नौजवान युवकों ने मांग का समर्थन किया और हस्ताक्षर किए।सेव संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा ने कहा कि मिलावटखोर अपने जरा से फायद के लिए आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर लेते हैं। ऐसे में मिलावट खोर भविष्य में इस तरह का कोई कार्य न कर पाएं, इसके लिए सख्त कानून बनाया जाना चाहिए ताकि मिलावटखोरी का कार्य करने वाले लोगों में कानून का भय हो और वह इस तरह का कार्य करने के लिए सौ बार सोचे कि इसका अंजाम बुरा भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत लोगों ने हस्ताक्षर कर मिलावट खोरों के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने की मांग का समर्थन किया है।

Related Articles

Back to top button