ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

अस्पतालों में फल वितरण और कंबल वितरण कर मनी जयंती, पार्टी ने लिया पदचिन्हों पर चलने का संकल्प

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले के सपा कार्यालय में लगी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा, मुलायम सिंह यादव की जयंती पर पार्टी को मजबूत करने का लिया गया संकल्प।आजमगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सपा के जिला कार्यालय में मुलायम सिंह यादव का स्टेचु भी लगाया गया जिसे लालगंज के कलाकार ने बनाया बनाया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया, जिससे आने वाले दिनों में पार्टी और अधिक मजबूत हो सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विधायक पूर्व विधायक उपस्थित रहे।अस्पतालों में किया गया फल वितरणसपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव का कहना है कि नेताजी की जयंती समारोह के अवसर पर जिला अस्पतालों में फल वितरित किया गया। इसके साथ जिले के हर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के पदाधिकारियों ने आयोजित कार्यक्रमों में बढ़कर सहभागिता करते हुए नेताजी के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। गरीबों को खाना खिलाने के साथ कंबल वितरित किया गया। गरीब, किसान दिवस के रूप में मनाने का काम किया। आज भले ही हमारे बीच नहीं है पर सभी उन्हें याद कर रहे हैं। ऐसे नेता युगों युगों में जन्म लेते हैं। सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का आज हम लोग संकल्प लेते हैं। और हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में हम इसमें कामयाब होंगे।

Related Articles

Back to top button