ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

भानुप्रतापपुर चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी, मंत्रियों के साथ बस्तर के सभी विधायक शामिल

रायपुर/कांकेर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछले सभी उप चुनावों में ताबड़तोड़ जनसभा और रोड शो कर चुके हैं। भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबसे बड़े प्रचारक होंगे। उनके अलावा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी, सरकार के सभी मंत्री और बस्तर क्षेत्र के सभी विधायकों को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिली है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने प्रचारकों की यह सूची जारी की है।इस सूची में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उलका, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रदेश महामंत्री रवि घोष के अलावा कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय को भी शामिल किया गया है। तीन सांसदों ज्योत्सना महंत, दीपक बैज और फूलोदेवी नेताम को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है।प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम 17 नवम्बर से ही भानुप्रतापपुर में डेरा डाल चुके हैं। बताया जा रहा है, जल्दी ही चुनाव संचालन समिति स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम तय कर उन्हें मैदान में उतारेगी। चुनाव अभियान के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ताबड़ताेड़ सभाएं की जानी हैं।कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को यह सूची सौंपी है।कल ही बनी थी चुनाव संचालन समितिप्रदेश कांग्रेस ने सोमवार शाम को भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव के संचालन के समिति का गठन किया। कांकेर जिले की प्रभारी मंत्री अनिला भेंडिया, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और आबकारी मंत्री कवासी लखमा, तीन विधायकों और दो सांसदों सहित 19 नेताओं को इसमें शामिल किया गया है। इससे पहले कांग्रेस अपने 43 विधायकों सहित करीब 70 नेताओं को सेक्टर प्रभारी बनाकर चुनावी मैदान में तैनात कर चुकी है।यहां मुकाबला कांग्रेस-भाजपा के ही बीचभानुप्रतापुर विधानसभा का उप चुनाव कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी के निधन की वजह से हो रहा है। 16 अक्टूबर को सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से मंडावी का निधन हो गया था। कांग्रेस ने मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने एक बार पहले भी विधायक रह चुके ब्रह्मानंद नेताम पर दांव लगाया है। दोनों दलों के प्रत्याशियों ने 17 नवम्बर को नामांकन किया था। माना जा रहा है कि इस चुनाव का प्रमुख मुकाबला इन्हीं दो दलों के बीच होगा। वैसे इस चुनाव में पांच और प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें से दो निर्दलीय हैं।कांग्रेस ने तीन मंत्रियों को दिया भानुप्रतापपुर का जिम्मा:चुनाव संचालन समिति में अनिला भेड़िया, ताम्रध्वज साहू और कवासी लखमा, पांच विधायकों-सांसदों सहित 19 नामभानुप्रतापुर उप चुनाव से 14 दावेदारों ने नाम वापस लिया:कांग्रेस की सावित्री मंडावी-भाजपा के ब्रह्मानंद सहित सात उम्मीदवार मैदान में, पांच दिसम्बर को मतदान

Related Articles

Back to top button