ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

सिर फटने से मौके पर ही हुई मौत; भारी वाहनों के बेतरतीब रोड पर खड़े रहने से लगातार हो रहे हादसे

कोरबा: कोरबा जिले के तरदा मुख्य मार्ग पर सोमवार रात बाइक सवार व्यक्ति सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवी पटेल नाम के 50 वर्षीय शख्स की मौत मौके पर ही हो गई। दुर्घटना उरगा थाना क्षेत्र में हुई।हादसे की सूचना मिलने पर उरगा पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया। पुलिस के मुताबिक, देवी पटेल हरदा गांव का रहने वाला था। वो किसी काम से तरदा चौक गया हुआ था। घर वापस लौटते वक्त वो सड़क किनारे अंधेरे में खड़े ट्रेलर (वाहन क्रमांक CG 12 AT 1261) को नहीं देख पाया और उससे तेज रफ्तार से जाकर टकरा गया।मृतक देवी लाल का शव जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाते हुए।टक्कर के कारण व्यक्ति का सिर फट गया और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी तत्काल सूचना दे दी। वहीं लोग किसी तरह का चक्काजाम या विरोध-प्रदर्शन नहीं करें, इसलिए शव को तुरंत जिला अस्पताल रवाना कर दिया। परिजनों ने बताया कि देवी पटेल वाहन चालक था। अभी कुछ दिनों से परिवारिक परेशानी के चलते वो घर पर ही रहकर राशन दुकान चलाता था।जिला अस्पताल में मृतक के परिजन।उरगा थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि ट्रेलर के वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रेलर हरिओम कंपनी का है, जिसके ड्राइवर ने लापरवाही से सड़क किनारे उसे खड़ा कर दिया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने और मवेशियों के जमावड़े कारण यहां अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। वहीं मुख्य मार्ग होने के चलते यहां ट्रैफिक का दबाव भी ज्यादा है। भारी वाहनों को ड्राइवर बिना संकेतकों के सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं, जिसके कारण भी एक्सीडेंट होते रहते हैं।17 नवंबर को 2 युवकों की गई थी जानकोरबा में 5 दिन पहले 17 नवंबर को हुए सड़क हादसे में भी 2 युवकों की मौत हो गई थी। कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवांडीह बाइपास पर HP कंपनी के गैस टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया था। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

Related Articles

Back to top button