ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

रोजगार मेला में PM नरेंद्र मोदी ने 173 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र

प्रयागराज : सीआरपीएफ कैंप परिसर में आयोजित रोजगार मेला-2 कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सफल हुए अभ्यर्थियों को वर्चुअली नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसमें इलाहाबाद विवि, रेलवे, सीआईएसएफ, बैंक सहित 13 विभागों के 173 युवाओं को नियुक्त पत्र दिया गया। भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने 25 लोगों को मंच पर बुलाकर नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस प्रकार का रोजगार मेला महाराष्ट्र, दमन, दीव, चंडीगढ़, जम्मू सहित अनेक प्रदेशों में आयोजित किया जा रहा है।

PM नरेंद्र मोदी  ने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार का लाभ है। आज विश्व के बड़े-बड़े देश आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है। हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। इससे युवाओं का पलायन रुका है। देश का युवा अपने पैरों पर खड़ा हो रहा है, जिससे देश मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी परीक्षाओं में सफल नहीं हुए हैं उनके प्रशिक्षण की भी व्यवस्था कराई जाएगी।

इसके पूर्व भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। पहले की सरकारों ने युवाओं को छलने का काम किया है। इस मौके पर मोदी ने कर्मवीर प्रारंभ एप लांच किया। मोदी ने बीपीसीएल पर कहा कि इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। इसके टेक्नालॉजी पर कोई कंपनी आगे आती है तो भारत सरकार और यूपी सरकार इसमें पूरा सहयोग करेगी। कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कहा कि उत्तर प्रदेश की जो उद्योग नीति है वह काफी बेहतर है।

Related Articles

Back to top button