ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

पीएम मोदी आज तीन सौ अधिकारियों-कर्मचारियों से करेंगे वर्चुअल संवाद

प्रयागराज | पीएम मोदी मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के जरिए अधिकारियों-कर्मचारियों को वर्चुअली संबोधित करेंगे। रोजगार मेला-2 के तहत आयोजित इस समारोह के जरिए करीब तीन सौ अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रधानमंत्री मोदी से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा। फाफामऊ के सीआरपीएफ कैंप परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय भारी उद्योग मौजूद रहेंगे।

रोजगार मेला-2 के चयनित कर्मियों के साथ पीएम मोदी के वर्चुअल संवाद की तैयारियां सोमवार की शाम पूरी कर ली गईं। पंडिला महादेव केपास स्थित सीआरपीएफ के मेंस क्लब ग्रुप सेंटर में इस आयोजन के लिए भव्य प्रबंध किए गए हैं। इसमें 13 से अधिक विभागों के दो सौ से अधिक कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।इस रोजगार मेले के तहत चयनित अलग-अलग विभागों के कर्मियों को सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर पहुंचने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। पीएम मोदी देशभर में 40 स्थानों पर एक साथ आयोजित हो रहे इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम से एक साथ जुड़ेंगे।

कहा जा रहा है कि इस दौरान पीएम प्रयागराज के कुछ कार्मिकों से संवाद भी कर सकते हैं। हालांकि वह वर्चुअल किससे बात करेंगे, अभी तय नहीं हो सका है। इस समारोह में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय सुबह 10 बजे पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री की ओर से चयनित कर्मियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण भारी उद्योग मंत्री के हाथों होगा। इस दौरान अलग-अलग विभागों के सौ से अधिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button