ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

सर्जरी के दौरान एनेस्थिसिया देने के दैरान बिगड़ी थी मरीजों की तबीयत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ स्थित PGIहिमाचल प्रदेश की एक फर्म द्वारा बनाए गए प्रोपोफोल इंजेक्शन से चंडीगढ़ PGI में 5 नहीं बल्कि 6 मरीजों की मौत हुई थी। यह नई जानकारी सामने आई है। इसी वर्ष अगस्त के महीने में PGI में सर्जरी के दौरान कुल 75 मरीजों में से 11 के शरीर में इंजेक्शन लगने के बाद प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था। 6 की हालत काफी खराब हो गई थी और उन्होंने दम तोड़ दिया था। बता दें कि प्रोपोफोल इंजेक्शन सर्जरी से पहले एनेस्थेसिया के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।हिमाचल प्रदेश के काला अंब में नेक्सी लेबोरेट्रीज में यह प्रोपोफोल इंजेक्शन तैयार हुए थे। प्रोपोफोल इंजेक्ट किए जाने के बाद सर्जरी के मरीजों में हॉयपोटेंशन, एन्यूरिया, पीलिया के लक्षण सामने आए थे। यह असामान्य थे। जिसके बाद ड्रग की सैंपलिंग ली गई थी।11 में से 4 मरीज बाद में ठीक हो गए थे जबकि 6 की जान चली गई थी। दरअसल प्रोपोफोल इंजेक्शन के संबंधित बैच में दिक्कत थी। जांच के दौरान यह घटिया क्वालिटी के पाए गए थे और कई टेस्ट में फेल हुए थे। वही PGI ने अभी तक आधा दर्जन मौतों के मामले में मैन्युफैक्चरर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। ड्रग कंट्रोल अथॉरिटी को रिपेार्ट सौंपी जा चुकी है।प्रतीकात्मक तस्वीर।जानकारी के मुताबिक अगस्त महीने में 75 सर्जरी में विभिन्न फार्मा कंपनियों के प्रोपोफोल इंजेक्शन इस्तेमाल हुए थे। हालांकि सिर्फ एक ही मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में तैयार इंजेक्शन में ही दिक्कत पाई गई थी। वहीं PGI ने बाकी कंपनियों के प्रोपोफोल इंजेक्शन की टेस्टिंग भी करवाई थी। हालांकि उनमें कोई दिक्कत नहीं पाई गई थी।टेस्ट में फेल रहा था ड्रगबीते 2 सितंबर को इस मामले का खुलासा हुआ था। न्यूरोएनेस्थिसिया के प्रोफेसर ने सर्जरी के दौरान मरीजों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर मेल के जरिए इसकी शिकायत दी थी। इसके बाद PGI ने इन-हाउस टेस्टिंग के दौरान ड्रग में 25 के लगभग अशुद्धियां पाई थी और घातक पदार्थ भी मिला था। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी को भी सैंपल भेजे गए थे।प्रोपोफोल इंजेक्शन का मरीजों के शरीर में प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था।(प्रतीकात्मक तस्वीर)इसकी रिपोर्ट में भी उचित गुणवत्ता के नहीं मिले थे। PGI की रिपोर्ट में मरीजों की मौत के पीछे प्रोपोफोल के एनेस्थेसिया को मौत की ओर इशारा किया गया था। वहीं मामले में सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गनाइजेशन(CDSCO) द्वारा क्वालिटी चैक पर रिपोर्ट तैयार की गई थी। 27 सितंबर को यह रिपोर्ट मिली थी जिसमें संबंधित ड्रग स्टरिलिटी, फ्री फैटी एसिड, pH, प्रोपोफोल डिमर तथा बेक्टिओन टेस्ट में फेल रहा था।

Related Articles

Back to top button