ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

PM नरेंद्र मोदी बांटेंगे 71 हजार नियुक्ति पत्र, कई विभागों में मिलेगी पक्की नौकरी

केंद्र सरकार मंगलवार को एक साथ 71 हजार युवाओं को पक्की नौकरी का नियुक्ति पत्र जारी करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने दीवाली पर भी रोजगार मेले के तहत लगभग 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। केंद्र सरकार का प्रयास है कि विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में खाली पड़े पदों को मिशन मोड में डेढ़ साल के अंदर भर दिया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून में केंद्र के सभी मंत्रालयों और विभागों को इस दिशा में काम करने का निर्देश दिया था। दीपावली पर आयोजित हुए रोजगार मेले में देशभर से चयनित युवाओं को नियुक्त पत्र दिया गया था।

पीएम मोदी मंगलवार सुबह रोजगार मेला-2 की शुरुआत करेंगे। दूसरे चरण में रायपुर, नई दिल्ली, पणजी, गुरुग्राम, पोर्ट ब्लयेर, विशाखापट्टनम, इटानगर, गुवाहटी, पटना, श्रीनगर, उधमपुर, जम्मू, रांची, हजारीबाग, बैंगलुरु, तिरुवनंतपुरम, लेह, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, पुणे, नागपुर, इंफाल, शिलांग, आइजोल, दीमापुर, भुवनेश्वर और जालंधर आदि 45 शहर शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देने से पहले उनके साथ संवाद करेंगे।

Related Articles

Back to top button