ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

CHB की अतिक्रमण के खिलाफ ड्राइव में रुकावट डालने पर कार्रवाई

चंडीगढ़: हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए शशि शंकर तिवारी और नरेश अरोड़ा को गाड़ी में बिठा ले जाती पुलिस।चंडीगढ़ में लगातार नगर निगम, एस्टेट ऑफिस और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड(CHB) की अतिक्रमण के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में नेता रुकावट खड़ी कर रहे हैं। आज सेक्टर 29 में CHB की टीम पुलिस सुरक्षा के बीच अवैध रूप से घरों में खड़े किए गए ढांचों को गिराने पहुंची थी। मौके पर चंडीगढ़ भाजपा के कुछ नेता पहुंच गए और सरकारी काम में बाधा खड़ी करते हुए CHB के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना SHO राम रतन भी पहुंच गए।भाजपा नेता नरेश अरोड़ा और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए शशि शंकर तिवारी और अन्यों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की, मगर वह लगातार मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। जिसके बाद इन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस इन्हें गाड़ी में बिठा ले गई। जिसके बाद विभाग की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई चलाई गई। स्थानीय थाना SHO ने बताया कि इन्हें कुछ समय के लिए पकड़ा गया था और बाद में छोड़ दिया गया।भाजपा नेता चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई में डाल रहे थे रुकावट।बोर्ड के कर्मियों को अवैध निर्माण के खिलाफ ड्राइव में स्थानीय लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में यह ड्राइव चलाई गई। बता दें कि शहर में लगातार अवैध रूप से ढांचे खड़े करने वालों को स्थानीय नेताओं की शह मिलती रही है। ऐसे में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने में रुकावट भी पैदा होती है।चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर(CEO) यशपाल गर्ग ने कहा कि शहर में कई सेक्टरों में अवैध निर्माणों की सूची तैयार की गई है। विभाग की ओर से आगे भी ऐसी ड्राइव चलाई जाएंगी।

Related Articles

Back to top button