ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने मोबाइल टॉवर में लगाई आग

छत्तीसगढ़ के पखांजूर इलाके में नक्सलियों ने देर रात मोबाइल टॉवर में आगजनी की है। घटना पीवी- 45 की बताई जा रही है, जहां 15 से 20 की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने जिओ टॉवर में आग लगा दी। एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है। नक्सलियों ने रविवार रात करीब 8 बजे संगम गांव के नजदीक पीवी- 45 में टॉवर की मशीन बॉक्स में आग लगा दी और मौके पर पर्चा छोड़कर भाग खड़े हुए। पर्चे में नक्सलियों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।  पुलिस पर नक्सल लीडर दर्शन पड्डा को झूठे मुठभेड़ में मारने का आरोप लगाते हुए 22 नवंबर को उत्तर बस्तर के कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव बंद बुलाया है।

31 अक्टूबर की रात अन्तागढ़ ब्लॉक के कडमे में पुलिस और नक्सलियो के बीच मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने का दावा पुलिस ने किया था, जिसे नक्सलियों झूठा बताया है। माओवादियों ने पर्चे में इसे फर्जी मुठभेड़ बताकर धोखे से नक्सल लीडर दर्शन पड्डा और जागेश को मारने का आरोप लगाया है। साथ ही दोनों की मौत का बदला लेने की बात भी लिखी है।

दर्शन पड्डा परतापुर एरिया कमेटी का सचिव था जिस पर 39 नक्सल अपराध दर्ज हैं। दर्शन पर 8 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। जागेश नक्सलियों के स्माल एक्शन टीम का प्रभारी था। इस पर भी 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दोनों इनामी नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने को कांकेर पुलिस की सबसे बड़ी सफलता मान रही है।

Related Articles

Back to top button