ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

22 माह बाद ट्रंप की हुई ट्विटर पर वापसी, अकाउंट रेस्टोर होने के बाद तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स

न्यूयार्क । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर पूरे 22 महीने बाद वापसी हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट रेस्टोर कर दिया गया है। यानी वे अब अपने ट्विटर अकाउंट का पहले की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट रेस्टोर होते ही उनके फॉलोअर तेजी से बढ़ने लगे हैं। जब उनका अकाउंट रेस्टोर किया गया, तब ट्रंप के 2.3 लाख फॉलोअर थे, अकाउंट रेस्टोर किए जाने के कुछ ही मिनटों में उनके फॉलोअर बढ़कर 10 लाख (1 मिलियन) से ज्यादा हो गए।
अकाउंट रेस्टोर करने का फैसला कंपनी के नए मालिक एलन मस्क ने खुद के ऑनलाइन पोल के बाद लिया है। यह पोल मस्क ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए किया। एलन मस्क ने पोल कर लोगों से पूछा था कि क्या पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को वापस लाना चाहिए? मस्क का यह पोल काफी चर्चा में है।
इस पोल पर 1।5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वोट किया है। जिसमें से 51।8 फीसदी लोगों ने ट्रंप का अकाउंट रिस्टोर करने का समर्थन किया है। वहीं 48.2 फीसदी लोगों ने अकाउंट दोबारा न शुरू करने की वकालत की है।बता दें कि अमेरिका के कैपिटल हिल में हुई हिंसा के बाद ट्रंप का अकाउटं बैन कर दिया गया था। उन्होंने आखिरी ट्वीट 8 जनवरी 2021 को किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जिन लोगों ने भी उनसे पूछा है, उन्हें वे बताना चाहते हैं कि वे 20 जनवरी को होने जा रहे कार्यक्रम में भाग लेने नहीं जा रहे हैं।
ट्विटर ही नहीं, बल्कि दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भी ट्रंप के अकाउंट्स को अपने प्लेटफॉर्म्स पर बैन कर दिया था। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपना सोशल मीडिया ऐप ट्रुथ सोशल लॉन्च किया था। माना जाता है कि ट्रंप के अकाउंट को बैन करने का फैसला उस समय की पॉलिसी हेड विजया गाड्डे ने लिया था। विजया शुरुआत से ही मस्क के निशाने पर भी रही हैं और ट्विटर डील होते ही शुरुआत में जिन लोगों को निकाला गया उसमें विजया गाड्डे भी शामिल थीं। एलन मस्क सार्वजनिक मंच पर भी विजया गाड्डे को टार्गेट कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button