ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

बारात में नशे में झगड़ रहे थे दो युवक, बीच-बचाव करने पर किया हमला

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद में शराब पीकर झगड़ा कर रहे युवकों के बीच-बचाव में पहुंचे दूल्हा के जीजा के सिर में ईंट मारकर आरोपियों ने घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।पूरा मामला थाना रामगढ़ क्षेत्र के अजीम भाई हॉस्पिटल के पास बनी धर्मशाला का है। जहां पर रविवार रात को आगरा की अबुलाला दरगाह के पीछे से बारात आई थी। बारात के दौरान दो युवक शराब के नशे में आपस में झगड़ा कर रहे थे। तभी दूल्हे का जीजा जुनैद उन दोनों के बीच में बीच बचाव करने के लिए पहुंच गए। पीड़ित के मुताबिक जब वह बीच-बचाव कर रहे थे, तभी उन दोनों ने ईंट उठाकर उनके सिर में मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गए। ईंट मारने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी देते दूल्हे के जीजा घायल जुनैद।जीजा के घायल होने पर दूल्हा भी मौके पर आ गया। आनन-फानन में बारात में शामिल बाराती जुनैद को ट्रामा सेंटर ले गए। जहां उसे भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि दोनों ही झगड़ा कर रहे आरोपी युवक शराब के नशे में थे। शादी समारोह में खलल डाल रहे थे, जिसे लेकर उन्होंने दोनों को समझाने का प्रयास किया, तभी उन्होंने ईंट उठा कर सिर में मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button