ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

3 दिन अस्पताल में रखने के बाद दोबारा भेजा जेल, डॉक्टरों की निगरानी में जच्चा बच्चा

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र के गांव कमालपुर रोड़ान में पांच वर्षीय जस हत्याकांड की मुख्य आरोपी और मृतक जस की चाची अंजली ने एक लड़की को जन्म दिया है। जब अंजली ने जस की बेरहमी से हत्या की थी उस समय अंजली ढाई माह की गर्भवती थी। 14 नवम्बर की शाम करनाल जेल में बंद अंजली को लेबर पेन शुरू हुई। जिसकी हालात को देखते हुए अंजली को करनाल सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहाँ पर 15 नवम्बर को को लेबर वार्ड में अंजली की डिलीवरी की गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद लेबर वार्ड से अंजली को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में।रेफर कर दिया गया और उसके बाद 16 नवम्बर को अंजली को जेल भेज दिया गया। बच्ची व अंजली की हालत सामान्य है।घर से नहीं जेल में ही दिया जा रहा है आहारअंजली करनाल जेल में अपने कर्मो की सजा भुगत रही है और उसके कर्मो की सजा आज उसकी बच्ची को भी भुगतनी पड़ रही है। डिलीवरी के बाद भी अंजली को जेल की रोटियां खानी पड़ रही है। जेल अधिकारियों की माने तो अंजली को डॉक्टरों के निर्देश अनुसार ही डाइट दी जा रही है। जच्चा बच्चा को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।हत्यारोपी अंजली व मृतक जस की फाइल फोटो।क्या था मामलापांच अप्रैल को गांव कमालपुर रोड़ान में पांच वर्षीय जस अपने दादा से पांच रुपये लेकर दुकान पर टॉफी लेने गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इसके बाद ग्रामीणों का शक एक संदिग्ध व्यक्ति पर गया, जो गांव में भिक्षा मांगने आया था, वह सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रहा था। पुलिस ने उक्त संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सामने आया कि उसने जस का अपहरण नहीं किया था।इसके बाद रात को पुलिस ने गांव में घर-घर जाकर तलाशी ली लेकिन जस और उसके परिवार के चार से पांच घर छोड़ दिए थे और छह अप्रैल की सुबह इन घरों की तलाशी लेने का निर्णय लिया था। छह अप्रैल की सुबह करीब साढ़े पांच बजे किसी ने जस का शव अपने पड़ोसी के पशु के बाड़े के ऊपर शेड की छत पर फेंक दिया।पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों के शक के आधार पर जस की रिश्ते में लगने वाली ताई और उसके पति व सास को थाने बुलाकर पूछताछ की, क्योंकि इनके साथ जस के पिता का पहले से खेत को लेकर झगड़ा चल रहा था। पूरा गांव उन्हीं को आरोपी मान रहा था, लेकिन शनिवार को पुलिस ने इस मामले में दूसरी महिला अंजलि को गिरफ्तार कर लिया, जो कि जस की रिश्ते में चाची लगती है। आरोपी महिला करीब डेढ़ घंटे तक कोर्ट रूम में रही।हत्यारोपी अंजली की फाइल फोटो।चार्जर से घोट दिया था जस का गलापुलिस पूछताछ में अंजली ने खुलासा किया था कि उसी ने मोबाइल चार्जर के तार से गला दबाकर बच्चे हत्या की थी। फिलहाल पुलिस ने ढाई माह की गर्भवती आरोपी महिला को गिरफ्तार कर इंद्री कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके, क्योंकि पुलिस ने हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है। जबकि परिजन रिश्ते में जस की ताई व ताऊ पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस द्वारा चाची को हत्यारोपी बनाए जाने पर परिजनों व ग्रामीणों को विश्वास नहीं हो रहा था।

Related Articles

Back to top button