ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

समालखा में पार्षदों समेत कई लोगों को करवाई पार्टी ज्वाइंन; कार्याकत्ताओं की ली बैठक

पानीपत: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रविवार को पानीपत पहुंचे। यहां पहले उन्होंने समालखा के कई सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पार्षदों समेत कई नए लोगों को पटका पहना कर पार्टी ज्वाइंन करवाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव एकदम शांतिपूर्ण तरीके से हुए हैं।गठबंधन की सरकार ने महिलाओं को 50 प्रतिशत की भागीदारी दी। इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। वहीं 70 प्रतिशत युवा पंचायत चुनाव में सरपंच आदि चुने गए हैं। युवा शक्ति के आने से प्रदेश में विकास की गति को ओर बल मिलेगा। 9 नवंबर को भिवानी में पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर लोगों को निमंत्रण भी दिया।इनको करवाई पार्टी ज्वाइंनउप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में पार्टी संगठन को लगातार मजबूती मिली है। इसी ताकत को भिवानी में दिखाने का काम करो। गांव से काफी कार्यकर्ता व लोग कार्यक्रम में आते हैं, अबकी बार शहर से भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने के लिए निमंत्रण दे।आर्य कॉलेज सभागार में कार्याकताओं की मीटिंग लेते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन में जो जिम्मेदारी मिले, उसे ईमानदारी के साथ निभाओ। उन्होंने वार्ड 13 से पार्षद अजय शर्मा, सुमेश जैन आदि लोगों को पटका पहना पार्टी ज्वाइन करने पर पूरा मान सम्मान मिलने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव देवेंद्र कादियान, सुभाष धीमान, सुभाष शर्मा, रामपाल चुलकाना, धर्मेंद्र पावटी आदि मौजूद रहे।लोकसभा चुनाव से शुरू होंगे हाइवे निर्माण कार्यदुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में दिल्ली से अंबाला तक यमुना किनारे सहित तीन हाइवे निर्माण को जो मंजूरी मिली है, वो बहुत बड़ी सौगात है। इसके लिए मैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडड़करी का आभार व्यक्त किया।उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव से पहले तीनों हाइवे निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। किसानों की केस वापस न लेने पर हाइवे जाम की चेतावनी पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने उक्त मांग मान चुकी है।अब किसी को विश्वास न हो तो क्या करें। प्रजातंत्र में हर किसी को हक है। वहीं कस्बा निवासी जोगिंदर खुराना ने करीब दो साल से सर्विस लेन की बदहाली का मामला उनके समक्ष रखा तो उन्होंने CM के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button