ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

जाली ID तैयार कर टू-व्हीलर की करवाते थे फाइनांस, 3 बाइक-15 मोबाइल बरामद

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में वाहन चोरों को दबोचने के लिए CIA-1 लगातार छापामारियां कर रही है। CIA टीम ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लोगों के नाम आईडी तैयार करके टू-व्हीलर फाइनांस करवाते थे। टीम को गुप्त सूचना थी कि जाली आईडी तैयार कर शहर में वाहनों को फाइनांस करवाया जा रहा है।टीम ने कुंदनपुरी इलाके से आरोपी की दबोचा है। आरोपी से पुलिस ने फिलहाल 5 वाहन रिकवर किए है। 2 वाहन किसी अन्य मामले में थाने में बंद है। आरोपी की पहचान प्रेम वर्मा उर्फ बोबी के रूप में हुई है। आरोपी वाहन की डाउन पेमेंट अपने पास से जमा करवाते थे। वाहन फाइनांस करवा कर आम लोगों को बेच देते थे।3 बाइक, 1 एक्टिवा और 15 मोबाइल बरामदपुलिस टीम इस मामले में कई फाइनांस कंपनियों के कर्मचारियों से भी पड़ताल करने में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में जाली फाइनांस रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है। इसी तरह CIA-1 की टीम ने दो अन्य आरोपियों को 3 बाइक,1 एक्टिवा और 15 मोबाइलों के साथ दबोचा है।आरोपियों पर पहले भी केस दर्जआरोपी झीनाझपटी की वारदातें कर शहर में दहशत मचाते थे। आरोपियों को पहचान मनदीप सिंह उर्फ मोनू और चरन कमल उर्फ सोनू के रूप में हुई है। आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज है। आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button